-
17 मई तक देश में बढ़ा लॉकडाउन
-
शराब की बिक्री को मिली मंजूरी
कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. हालांकि लॉकडाउन को अब दो हफ्तों के लिए बढ़ाकर 17 मई तक लागू कर दिया गया है. हालांकि इस बार बढ़ाए गए लॉकडाउन में कई रियायतें भी दी गई है. इनमें शराब की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है.
State
|
Cases
|
Recovered
|
Deaths
|
---|---|---|---|
Maharashta | 10498 | 1773 | 459 |
Gujarat | 4395 | 613 | 214 |
Delhi | 3515 | 1094 | 59 |
Madhya Pradesh | 2719 | 482 | 137 |
Rajasthan | 2584 | 836 | 58 |
Tamil Nadu | 2323 | 1258 | 27 |
UP | 2281 | 555 | 41 |
Andhra Pradesh | 1463 | 403 | 33 |
Telangana | 1039 | 441 | 26 |
West Bengal | 795 | 139 | 33 |
J & K | 614 | 216 | 8 |
Karnataka | 576 | 235 | 22 |
Kerala | 497 | 383 | 4 |
Bihar | 426 | 82 | 2 |
Punjab | 357 | 90 | 19 |
Haryana | 313 | 209 | 3 |
Odisha | 143 | 41 | 1 |
Jharkhand | 111 | 20 | 3 |
Uttarakhand | 57 | 36 | 0 |
Chandigarh | 56 | 17 | 0 |
Assam | 42 | 29 | 1 |
Chhattisgarh | 40 | 36 | 0 |
Himachal Pradesh | 40 | 28 | 1 |
Andaman and Nicobar Islands | 33 | 16 | 0 |
Ladakh | 22 | 16 | 0 |
Meghalaya | 12 | 0 | 1 |
Puducherry | 8 | 5 | 0 |
Goa | 7 | 7 | 0 |
Manipur | 2 | 2 | 0 |
Tripura | 2 | 2 | 0 |
Arunachal Pradesh | 1 | 1 | 0 |
Mizoram | 1 | 0 | 0 |
Nagaland | 0 | 0 | 0 |
लॉकडाउन 3.0 में सभी जोन (ग्रीन-ऑरेंज-रेड) में शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही पान मसाला, गुटखा और तम्बाकू को बेचने की इजाजत भी दी गई है. हालांकि सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. वहीं शराब की बिक्री सिर्फ एकल दुकानों पर ही की जा सकेगी. साथ ही दुकानें और प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत ऐसी दुकानें पंजीकृत होनी चाहिए.
हालांकि फिलहाल शराब की बिक्री मॉल्स और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में नहीं की जा सकेगी. यहां शराब की बिक्री पर पाबंदी जारी रहेगी. वहीं शराब, पान मसाला, गुटखा और तम्बाकू का सार्वजनिक जगहों पर सेवन नहीं किया जा सकेगा. सार्वजनिक जगहों पर इनका सेवन करने पर रोक रहेगी.
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी
साथ ही जो दुकानें शराब-पान मसाले की बिक्री कर रही हैं, वो ये सुनिश्चित करेंगी कि लोगों के बीच में 6 फीट की दूरी रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए. साथ ही दुकानों को इस बात को भी सुनिश्चित करना होगा कि एक वक्त में दुकान पर पांच से ज्यादा लोग न हों.
इस बार लॉकडाउन में शराब की बिक्री को मिली मंजूरी #Lockdown3#RE https://t.co/9T6UIRfPk0
— AajTak (@aajtak) May 1, 2020
14 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा
बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला. इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है. गृह मंत्रालय ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की. इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाए जाने की बात कही है.
Lattawali kaise nahin aaye Hain
शौचालय वाले पैसे नहीं आए